अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर

Posted On:- 2026-09-06




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा हैं कि शनिवार की देर रात नया रायपुर से कार क्रमांक CG 04 NW 7718 सवार चार लोग शहर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान मंदिर हसौद के छेरीखेड़ी के पास ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचा गया। डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान एक महिला की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने मृतिका की पहचान शिवानी ठाकुर के रूप में की है।

वहीं, इस हादसे में अनंत, प्रखर और सेजल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच की जा रही है।



Related News
thumb

जशपुर के रंजीता स्टेडियम में दही हांडी उत्सव की धूम, पर्यटन मंत्री ...

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर जशपुर के रंजीता स्टेडियम में आयोजित भव्य दही हांडी उत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अ...


thumb

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएमश्री स्कूल, वित्त मंत...

शिक्षक दिवस पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण कार्य ...


thumb

कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा शनिवार को कवर्धा शहर के गांधी मैदान तथा भारत माता चौक में आयोजित दही हांडी उत्सव में शामिल हुए।


thumb

उप मुख्यमंत्री साव ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस...

उप मुख्यमंत्री साव ने रविवार को डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।


thumb

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 15 घायल, 3 गंभीर

जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सलिहा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है।