सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 15 घायल, 3 गंभीर

Posted On:- 2026-09-06




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सलिहा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। परसापाली मोड़ के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 15 महिला-पुरुष घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक ही पिकअप वाहन में सवार होकर बसना के बेहरदबरी गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परसापाली मोड़ के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही सलिहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा नजर रखी जा रही है।

फिलहाल पिकअप वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सलिहा पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Related News
thumb

जशपुर के रंजीता स्टेडियम में दही हांडी उत्सव की धूम, पर्यटन मंत्री ...

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर जशपुर के रंजीता स्टेडियम में आयोजित भव्य दही हांडी उत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अ...


thumb

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएमश्री स्कूल, वित्त मंत...

शिक्षक दिवस पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण कार्य ...


thumb

कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा शनिवार को कवर्धा शहर के गांधी मैदान तथा भारत माता चौक में आयोजित दही हांडी उत्सव में शामिल हुए।


thumb

उप मुख्यमंत्री साव ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस...

उप मुख्यमंत्री साव ने रविवार को डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।


thumb

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर

रायपुर में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।