सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार, राजभवन में उत्कृष्ट कार्य व नवाचार के लिए किया जाएगा सम्मानित

Posted On:- 2026-09-04




सूरजपुर (वीएनएस)। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता गोपाल सिंह एवं शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली के शिक्षक योगेश कुमार साहू का चयन उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं नवाचार के लिए किया गया है।

शिक्षक योगेश कुमार साहू ने गतिविधि आधारित शिक्षा, किचन गार्डन, पर्यावरण संरक्षण तथा शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। तथा व्याख्याता गोपाल सिंह ने विज्ञान शिक्षा में नवाचार, विज्ञान क्लब, प्रयोग एवं मॉडल निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कलेक्टर रेना जमील ने राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित दोनों शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षकों द्वारा नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दोनों शिक्षकों का राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयन सूरजपुर जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जिले के अन्य शिक्षकों से भी नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।




Related News
thumb

कृष्ण जन्माष्टमी यानी गुण ग्राहकता दिवस, हर व्यक्ति से अच्छे गुण सी...

आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल जैन दादाबाड़ी में शुक्रवार को अध्यात्म सार ग्रंथ का पठन करते हुए साध्वी मंजुलाश्रीजी ...


thumb

51 दिवसीय परमात्म भक्ति में श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति का आनंद, अनुश...

आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में चल रहे 51 दिवसीय परमात्म भक्ति महोत्सव के क्रम में ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन का संवेदनशील प्रयास : दिव्यांग सौरभ को घर बैठे मिली ...

राज्य शासन की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण ...


thumb

सक्षम योजना से बिंदिया को मिला आर्थिक संबल, किराना दुकान से बनीं आत...

आर्थिक परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं से अवसर मिले तो महिलाएं अपने जीवन की दिशा स्वयं ब...


thumb

जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान अंतर्गत जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निरंतर एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। जिल...


thumb

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में राजनांदगांव की स्वास्थ्य...

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में ...