जिला प्रशासन की तत्परता, डीडीआरएफ टीम ने उफनती नदी में चट्टान पर फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

Posted On:- 2026-09-04




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माढर में मछली पकड़ने के दौरान उफनती नदी के तेज बहाव में फंसे एक व्यक्ति को जिला प्रशासन की राहत एवं बचाव टीम ने तत्परता और साहस के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ममाढर निवासी अशोक सोनपाकर मछली पकड़ने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहते हुए एक चट्टान पर फंस गए। घटना की सूचना भैयाथान एसडीएम द्वारा जिला प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जिला सेनानी संजय गुप्ता के निर्देश पर डीडीआरएफ की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर बचाव दल ने विपरीत परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के सदस्यों ने समन्वय और सूझबूझ के साथ चट्टान पर फंसे अशोक सोनपाकर को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

इस दौरान सफल रेस्क्यू अभियान में डीडीआरएफ संयुक्त टीम प्रभारी हवलदार बीरबल गुप्ता सहित आनंद चौबे, धनश्य नेताम, हंसलाल, देवनारायण, त्रिनेत्र सिंह, शिवनारायण सिंह, सिद्धू सिंह, रिकेश कुमार एवं विदेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए इनके समीप जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना देने की अपील की है।



Related News
thumb

कृष्ण जन्माष्टमी यानी गुण ग्राहकता दिवस, हर व्यक्ति से अच्छे गुण सी...

आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल जैन दादाबाड़ी में शुक्रवार को अध्यात्म सार ग्रंथ का पठन करते हुए साध्वी मंजुलाश्रीजी ...


thumb

51 दिवसीय परमात्म भक्ति में श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति का आनंद, अनुश...

आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में चल रहे 51 दिवसीय परमात्म भक्ति महोत्सव के क्रम में ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन का संवेदनशील प्रयास : दिव्यांग सौरभ को घर बैठे मिली ...

राज्य शासन की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण ...


thumb

सक्षम योजना से बिंदिया को मिला आर्थिक संबल, किराना दुकान से बनीं आत...

आर्थिक परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं से अवसर मिले तो महिलाएं अपने जीवन की दिशा स्वयं ब...


thumb

जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान अंतर्गत जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निरंतर एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। जिल...


thumb

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में राजनांदगांव की स्वास्थ्य...

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में ...