सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें और आवेदनों का आवेदक की संतुष्टि के साथ निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी विभागों में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे। निर्धारित समय- सीमा में प्रकरणों का निराकरण करते हुए इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे भवन एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा जिन कार्यों में अपेक्षित गति नहीं है, वहां मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया।कलेक्टर ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नियमों का पालन हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, जिले के सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं बांधों में पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। 01 सितं...
जिले में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण विकास को गति देने और विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के ल...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...