रायपुर (वीएनएस)। मुख्य सचिव विकासशील ने मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के जरिए नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण और कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिला कार्यालयों को भी सम्मानित किया गया।
लोक स्वास्थ्य विभाग ई-ऑफिस रैंकिंग में अव्वल
ई-ऑफिस में विभागीय प्रदर्शन की रैंकिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग द्वितीय और ग्रामोद्योग विभाग तृतीय स्थान पर रहा।
मुख्य सचिव ने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ई-ऑफिस में इसी तरह लगातार बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आई-गाट पर विभागीय जरूरत के अनुसार हर माह कम से कम 3 से 4 कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए।
संयुक्त सचिव से कनिष्ठ सचिवालय सहायक तक सम्मान
संयुक्त सचिव से कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी की ई-ऑफिस रैंकिंग में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन द्वितीय और आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत तृतीय रहे।
उप सचिव स्तर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर प्रथम, श्रम विभाग के विपुल कुमार गुप्ता द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग की ऋतु वर्मा तृतीय रहीं।
अवर सचिव स्तर पर गृह विभाग के पूरन लाल साहू प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग के कैलाश कुमार नेताम द्वितीय और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की दिव्या वैष्णव तृतीय रहीं।
अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वीरेन्द्र कुमार प्रथम, जीवन लाल नेताम द्वितीय और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के श्योगेन्द्र कुमार साहू तृतीय रहे।
सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मोहम्मद शाहिर अंसारी प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग के जलेश राम तृतीय रहे।
वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुकेश राम प्रधान प्रथम, अनुसूचित जाति विकास विभाग के गौरव कुमार राय द्वितीय और अंजू दत्ता तृतीय रहीं। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में प्रभु सिंह राठिया प्रथम, खाद्य विभाग के संदीप कुमार तारम द्वितीय और नगरीय प्रशासन विभाग के उमेश यादव तृतीय रहे।
अन्य श्रेणियों में आदिम जाति विकास विभाग के शेष नारायण साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की माया देवांगन और विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तरूण कुमार धृतलहरे को भी रैंकिंग में सम्मानित किया गया।
तीन माह की रैंकिंग में भी बेहतर प्रदर्शन
तीन माह की ई-ऑफिस रैंकिंग में आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन तृतीय रहीं।
तीन माह की अटेंडेंस रैंकिंग में उच्च शिक्षा विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी लोक नारायण शर्मा प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य राज कुमार सोरी द्वितीय और वरिष्ठ सचिवालय सहायक मेलू राम ध्रुव तृतीय रहे।
विभागीय रैंकिंग में तीन माह के प्रदर्शन के आधार पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, गृह विभाग द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तृतीय स्थान पर रहा।
विभागाध्यक्ष और जिला कार्यालय भी पुरस्कृत
विभागाध्यक्ष स्तर की ई-ऑफिस रैंकिंग में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त डी. राहुल वेंकट द्वितीय और उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा तृतीय रहे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 वेद प्रकाश देवांगन चौथे और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर पीताम्बर प्रसाद पांचवें स्थान पर रहे।
जिला कार्यालयों की रैंकिंग में रायपुर की सहायक परियोजना अधिकारी अनिता जैन प्रथम, सक्ती की सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदनी सोनी द्वितीय और रायपुर जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार शर्मा तृतीय रहे। सक्ती के ई-जिला तकनीकी प्रबंधक तुलसी देवांगन चौथे और कबीरधाम के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह धु्रर्वे पांचवें स्थान पर रहे।
आई-गाट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
आई-गाट रैंकिंग में आयुक्त कार्यालय बिलासपुर के चौकीदार गौतम कुमार देवांगन प्रथम, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार के व्याख्याता प्रेम नारायण नायक द्वितीय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के आरक्षक दिनेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
अटेंडेंस रैंकिंग में भी विभिन्न श्रेणियों के 27 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें अवर सचिव, निज सचिव, अनुभाग अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सचिवालय सहायक, भृत्य और स्टेनो टाइपिस्ट शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली म...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान, वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष...
जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के परिपालन में तत्कालीन पंचायत सचिव जनपद पंचायत तखतपुर कु. मालती लोनिया को सेवा...
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में डॉक्टरों की अनुपस्थिति संबंधी सूचना को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्स...
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर में उपचाररत टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण कि...
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे म...