विष्णु भैया की पहल से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक मजबूती का आधार

Posted On:- 2026-09-01




महतारी वंदन योजना से तामेश्वरी कुर्रे को मिल रहा आर्थिक संबल, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों में कर रहीं राशि का उपयोग

कोरबा (वीएनएस)। कोरबा नगर के इमलीडुग्गू निवासी श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे, पति  उदय कुर्रे के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के तहत उन्हें हर माह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हो रही है।

श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वह मुख्य रूप से अपने स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और घरेलू खर्चों में करती हैं। परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं के बीच हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए उपयोगी आर्थिक संबल का कार्य कर रही है। इससे उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से सहारा मिलता है और घरेलू बजट को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलती है।

श्रीमती कुर्रे ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिलती है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ-साथ घर-परिवार की आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया ने हम बहनों की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए जिस तरह सहयोग का हाथ बढ़ाया है, वह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उनका यह अपनापन और संवेदनशीलता हम महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और संबल का आधार बन रही है।



Related News
thumb

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई ...

इस नई कनेक्टिविटी ने स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की जिंदगी को एक नई दिशा दी है। कभी अपनों की कुशलक्षेम पूछने या एक जरूरी...


thumb

बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंज

आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ जब तीसरी कक्षा की नन्हीं छात्रा पायल की सुरीली आवाज शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के...


thumb

विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने सांसद श्रीमत...

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की...

बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दि...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

बैठक में कलेक्टर ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर ...