आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबल

Posted On:- 2026-09-01




डीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान

कोरबा (वीएनएस)। शिक्षा वह शक्ति है, जो किसी विद्यार्थी के वर्तमान को संवारकर उसके भविष्य को नई दिशा देती है। हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है, लेकिन कई बार सीमित आर्थिक संसाधन उसकी राह को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। ऐसे समय में सरकार की संवेदनशील पहल और समय पर मिला सहयोग विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शिक्षा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी सोच के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित अवसर मिल सके और वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

इसी दिशा में कोरबा जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ तैयार की गई है। योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री दुदावत ने योजना के तहत कोरबा जिले के दो विद्यार्थियों को 53,500-53,500 रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इनमें ग्राम नरईबोध निवासी  विनय कुमार राठौर एवं ग्राम डगनियाखार निवासी सुश्री दिव्या शामिल हैं। उच्च शिक्षा के लिए मिली इस सहायता से दोनों विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई की राह आसान हुई है।

सहायता राशि का चेक प्राप्त करते समय दोनों विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी। उनके लिए यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में मिला एक मजबूत संबल है। सीमित संसाधनों के बीच मिली इस सहायता ने उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए नई ऊर्जा दी है।

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के लिए मिला यह संबल आज उनके कदमों को मजबूती दे रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।



Related News
thumb

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई ...

इस नई कनेक्टिविटी ने स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की जिंदगी को एक नई दिशा दी है। कभी अपनों की कुशलक्षेम पूछने या एक जरूरी...


thumb

बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंज

आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ जब तीसरी कक्षा की नन्हीं छात्रा पायल की सुरीली आवाज शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के...


thumb

विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने सांसद श्रीमत...

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की...

बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दि...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

बैठक में कलेक्टर ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर ...