जनदर्शन में नागरिकों ने रखी समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

Posted On:- 2026-09-01




भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन  आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देशानुसार निगम सभागार कक्ष में आयोजित जनदर्शन में नागरिकों ने उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे के समक्ष अपनी मांग एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। 

जनदर्शन में नागरिकों ने विभिन्न मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों को संबंधित विभागों तक भेजकर उनकी वस्तुस्थिति की जांच की जाती है। आवश्यकता होने पर अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर समस्या के समाधान की कार्यवाही की जाती है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

निगम प्रशासन का उद्देश्य जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों और निगम के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। निगम अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं पर जल्द कार्यवाही करने की बात कही।



Related News
thumb

भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की ज...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...


thumb

दादागुरुदेव इक्तिसा जाप पूर्णाहुति महोत्सव में राहुल झाबक ने जमाया ...

जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...


thumb

भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...


thumb

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़, दर्शकों में भ...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...


thumb

देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विध...

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।


thumb

पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत लोक कल्याण मेला 30 सितंबर तक

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...