महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में ग्राम झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक जांच हेतु नमूना संग्रह की कार्यवाही की जा रही है।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन झालखम्हरिया में किया गया है। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार मरीजों को उचित उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में आगे की जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया जाएगा।
इसी क्रम में स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्राम झालखम्हरिया का भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमएचओ ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की समझाइश दी।
भ्रमण एवं शिविर के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, सीपीएम राहुल ठाकुर, बीपीएम सुरेंद्र चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में ग्राम के सरपंच अनेश्वरी चंद्राकर एवं पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।
ग्रामीणों को उनके गांव में ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम जनमन वाहन को भी झालखम्हरिया में तैनात किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जांच संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं तथा चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सलाह एवं आवश्यक जांच में सहयोग करें।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...
दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...