महासमुंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में जिले के सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम डुमरपाली निवासी गीतांजली ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि को बचाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के कारण उनका बुनकरी का काम शुरू करने का सपना अधूरा था। योजना की राशि से बचत कर उन्होंने बुनकर मशीन खरीदी और सूती साड़ियों का निर्माण शुरू किया।
आज बुनकरी का यह कार्य उनके लिए छोटे व्यवसाय का रूप ले चुका है, जिससे उन्हें लगभग 5 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
गीतांजली बताती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। वे भविष्य में अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्नेहपूर्वक “विष्णु भैया” कहते हुए उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...
दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...