प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की रोशनी, बिजली बिल हुआ शून्य

Posted On:- 2026-08-31




बिलासपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनिता शर्मा ने भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर में सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर की बिजली संबंधी जरूरतें अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं और बिजली बिल शून्य हो गया है।  

अनिता शर्मा बताती हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल के रूप में एक निश्चित राशि खर्च करनी पड़ती थी। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली का बिल अब शून्य हो गया है। सौर ऊर्जा संयंत्र से घर की आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन होने पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जाती है। इस तरह अनिता शर्मा के लिए सोलर पैनल केवल बिजली बचत का साधन नहीं, बल्कि अतिरिक्त आय का जरिया भी बन गया है। वे बताती हैं कि योजना के माध्यम से अपने घर की छत का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के लिए कर पाना उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों में सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी लें और इसका लाभ उठाएं।

केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान और राज्य सरकार द्वारा 30000 तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।



Related News
thumb

भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की ज...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...


thumb

दादागुरुदेव इक्तिसा जाप पूर्णाहुति महोत्सव में राहुल झाबक ने जमाया ...

जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...


thumb

भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...


thumb

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़, दर्शकों में भ...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...


thumb

देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विध...

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।


thumb

पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत लोक कल्याण मेला 30 सितंबर तक

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...