ताशकंद(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान ताशकंद में आयोजित एक विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय साधकों के साथ योगाभ्यास किया और योग को लोकप्रिय बनाने के लिए उज्बेकिस्तान योग महासंघ की सराहना की। पीएम ने अहमदाबाद में हुई वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों की भागीदारी का भी जिक्र किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। रविवार को ताशकंद में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान योग फेडरेशन की ओर से आयोजित एक खास योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और योग साधकों के साथ योग किया। पीएम मोदी ने खुद भी योगाभ्यास किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योग के अलग-अलग अभ्यास कराए।
योग कार्यक्रम में दिखा लोगों में उत्साह
ताशकंद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी विशेष योग सत्र में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उज्बेकिस्तान के कई योग साधकों ने भी हिस्सा लिया। योग सत्र के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। पीएम मोदी ने प्रतिभागियों के साथ योग किया और उन्हें योग के अभ्यास कराते भी दिखाई दिए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ सेल्फी ली।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “Uzbekistan loves Yoga!” यानी ‘उज्बेकिस्तान योग से प्यार करता है।’पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को दी बधाईकार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों की तारीफ करते हुए कहा, “आप लोगों ने बहुत बढ़िया योग किया।” उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर योग कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों से अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि दोनों के प्रति जिम्मेदारियां निभाने की अपील की है। उन्होंने...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को चांद और उससे आगे के मिशनों के लिए स्पेस प्रोफेशनल्स की पूरी पीढ़ी तैयार करनी होगी।
कैरोलीन लेविट ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है। उन्होंने 19 महीने से अधिक समय तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...
मोहन भागवत इन दिनों संघ के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान के तहत अमेरिका पहुंचे हैं। उनके दौरे में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर ग...
उत्तरी नेपाल में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बुधवार को आई बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी।