’कलेक्टर के निर्देश पर जनसंवाद-2.0 के तहत ग्रामीणों ने तय की विकास की प्राथमिकताएं, 125 दिन रोजगार के अधिकार की ली शपथ’

Posted On:- 2026-08-21




कोरिया (वीएनएस)। कोरिया जिले में ग्राम सभाएं अब केवल योजनाओं और प्रस्तावों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की सहभागिता से गांव के विकास की दिशा तय करने का सशक्त मंच बन रही हैं। कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशन में जिले की ग्राम पंचायतों में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान जनसंवाद-2.0 ‘विकसित भारत ग्राम संकल्प’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने ‘मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता’, ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’, ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’, ‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ और ‘तिरंगे के साथ विकास संदेश’ जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने गांव की जरूरतों और विकास प्राथमिकताओं को सामने रखा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

’मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता से तय हुई विकास की दिशा’

जनसंवाद-2.0 के तहत ग्राम सभाओं में ‘मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता’ विषय पर वोटिंग वॉल गतिविधि आयोजित की गई। ग्रामीणों ने अपने गांव के लिए आवश्यक विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के रूप में चिन्हित करते हुए अपनी पसंद दर्ज कराई।

इस गतिविधि से गांव की वास्तविक आवश्यकताओं और ग्रामीणों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता क्रम में दर्ज किया गया, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

’125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार की ली शपथ’

ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को वीबीजीरामजी अधिनियम के अंतर्गत 125 दिवस के रोजगार के अधिकार की जानकारी दी गई। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ की शपथ ली।

इस दौरान ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार, उपलब्ध रोजगार के अवसरों और सामुदायिक विकास में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। शपथ के माध्यम से ग्रामीणों ने रोजगार एवं विकास से जुड़े अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

’विकसित भारत संदेश कार्ड में दर्ज हो रहे ग्रामीणों के सुझाव’

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ के माध्यम से अपने गांव के विकास को लेकर सुझाव और विचार साझा करने का अवसर दिया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाओं, गांव की आवश्यकताओं और विकसित भारत के निर्माण में गांवों की भूमिका से जुड़े अपने विचार संदेश कार्ड में दर्ज किए।

प्राप्त सुझावों को सुझाव पेटी में संग्रहित किया जा रहा है, ताकि विकास की प्राथमिकताओं में ग्रामीणों की आवाज को शामिल किया जा सके। ग्रामीणों को बताया गया कि विकसित भारत की मजबूत नींव गांवों के समग्र विकास, स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान और जनभागीदारी से तैयार होगी।

’‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ से बढ़ रही जवाबदेही’

जनसंवाद-2.0 की प्रमुख गतिविधि ‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ ग्रामीणों और पंचायत के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन रही है। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े सवाल पूछने का अवसर मिला।

इस संवाद के माध्यम से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा ग्रामीणों की शंकाओं और सवालों का समाधान किया गया। इससे ग्राम सभा को अधिक सहभागी, संवादात्मक और जनकेंद्रित स्वरूप मिला।

’तिरंगे के साथ निकली विकास संकल्प की रैली’

ग्राम सभा की कार्यवाही के पश्चात ग्रामीणों ने तिरंगे के साथ विकास संदेश रैली निकाली। रैली में ग्रामीणों ने विकास, जनभागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने गांव के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि विकसित भारत का सपना गांवों के समग्र विकास और जनभागीदारी से ही साकार होगा।

’ग्राम सभा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी-कलेक्टर’

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था में ग्राम सभा की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। वीबीजीरामजी अधिनियम के अंतर्गत जनसंवाद-2.0 ‘विकसित भारत ग्राम संकल्प’ की गतिविधियों के माध्यम से ग्राम सभा में ग्रामीणों की आवाज को प्रभावी मंच मिला है।

उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से ग्रामीण अपने गांव की विकास प्राथमिकताओं, रोजगार के अधिकार और पंचायत की जवाबदेही को लेकर सीधे संवाद कर रहे हैं। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास की प्राथमिकताएं तय होंगी और आने वाले समय में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को और मजबूती मिलेगी।

’जनसंवाद से तय होगी विकास की राह- सीईओ जिला पंचायत’

जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने कहा कि कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशन में ग्राम सभाओं को जनभागीदारी का प्रभावी मंच बनाया जा रहा है। जनसंवाद-2.0 के तहत ‘मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता’, ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’, ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’, ‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ और तिरंगे के साथ विकास संदेश रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को विकास प्रक्रिया से सीधे जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से ग्राम पंचायतों में विकास को लेकर संवाद और भागीदारी की नई तस्वीर सामने आ रही है।




Related News
thumb

दूरस्थ अबूझमाड़ से मरीज को प्राकृतिक आपदाओं से निकालकर सुरक्षित पहुं...

अबूझमाड़ के दुर्गम और घने जंगलों में तैनात 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सुरक्षा प्रहरी के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीणों के लि...


thumb

अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य व भोजन परंपरा पर रिसर्च करने विदेशों ...

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्मेल...


thumb

कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं समूह के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो...


thumb

25 अगस्त से शुरू होगा नेत्रदान पखवाड़ा, निकाली जाएगी जनजागरूकता रैली

शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2026 तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान आम नागरिको...


thumb

’ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया संबल, कोरिया में 174 किसानों को मिले...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा र...


thumb

’विशेष लेख-’ : ’सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की ...

छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...