29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर-26’, देशभर के खिलाड़ी होंगे शामिल

Posted On:- 2026-08-19




रायपुर(वीएनएस)।जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाडि़यों के लिए कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।
मुख्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 50 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 30 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 20 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न रेटिंग वर्गों, महिला, वरिष्ठ, आयु वर्ग तथा जशपुर और सरगुजा संभाग के खिलाडि़यों के लिए भी विशेष पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता में कुल आठ चक्र होंगे और मुकाबले फिडे के नियमों के अनुसार स्विस प्रणाली से खेले जाएंगे।
पिछले विजेताओं ने खिलाडि़यों को दिया जशपुर आने का न्योता’
पिछले वर्ष जशपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य श्रेणी के विजेता स्पर्श खंडेलवाल ने देशभर के खिलाडि़यों से ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वे प्रतियोगिता के विजेता रहे थे और इस वर्ष भी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर में हर वर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होना खुशी की बात है और उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी बड़ा स्वरूप लेगा।
पिछले वर्ष के प्रथम रनर-अप वी. विराट अय्यर ने भी खिलाडि़यों को जशपुर आने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप रहते हुए उन्हें 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला था। इस वर्ष आयोजित अखिल भारतीय फिडे रेटेड शास्त्रीय शतरंज प्रतियोगिता में फिर शामिल होने की बात कहते हुए उन्होंने खिलाडि़यों से जशपुर पहुंचकर प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जशपुर की खूबसूरत वादियां, सुहाना मौसम और शतरंज का रोमांच खिलाडि़यों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।
2200 से अधिक फिडे रेटिंग वाले खिलाडि़यों के लिए प्रवेश निःशुल्क’
प्रतियोगिता में ग्रैंडमास्टर, इंटरनेशनल मास्टर, महिला ग्रैंडमास्टर, महिला इंटरनेशनल मास्टर तथा 2200 या उससे अधिक फिडे रेटिंग वाले खिलाडि़यों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। जशपुर जिले के खिलाडि़यों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये, सरगुजा संभाग के खिलाडि़यों के लिए 800 रुपये तथा अन्य खिलाडि़यों के लिए 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले खिलाडि़यों की सुविधा के लिए पहले 50 खिलाडि़यों को निःशुल्क छात्रावासनुमा आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने देशभर के शतरंज खिलाडि़यों एवं खेलप्रेमियों से ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन जशपुर को राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज और खेल पर्यटन के नए केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



Related News
thumb

आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल 20 अगस्त को

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं ...


thumb

जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की हो रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनदर्शन में अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचने व...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सु...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की प्...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की राह हुई आसान, विधायक लता उसेंडी ...

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न शासक...


thumb

महिलाओं को विधिक जानकारी देकर आत्मरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गय...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम, रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को...