डी.डी.ओ. के बैंक खातों में जमा अव्ययित राशि की जानकारी 7 दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश

Posted On:- 2026-08-19




रायपुर(वीेएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अधीन विभिन्न विभागों के डी.डी.ओ. के बैंक खातों में 31 मार्च की स्थिति में पिछले पांच वर्षों में जमा अव्ययित राशि (Unspent Balances) की जानकारी संकलित कर ई-कोष पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इस संबंध में 14 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न विभागों के 42 बजट नियंत्रक अधिकारियों ने भाग लिया।कार्यशाला में हुई चर्चा के अनुसार सभी बजट नियंत्रक अधिकारियों को अपने अधीनस्थ समस्त डी.डी.ओ. के बैंक खातों में 31 मार्च की स्थिति में पिछले पांच वर्षों के दौरान जमा अव्ययित राशि की जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 07 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय के ई-मेल एवं बीसीओ व्हाट्सएप ग्रुप पर सॉफ्ट कॉपी के साथ भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यशाला में कार्यालय संचालक, कोष एवं लेखा के ई-कोष पोर्टल (Tag Integration) से संबंधित तकनीकी टीम के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान ई-कोष पोर्टल में पिछले पांच वर्षों में डी.डी.ओ. के बैंक खातों में स्थानांतरित राशि की जानकारी दर्ज करने तथा प्रारूप में स्थानांतरित बैंक खाता नंबर, पूर्वशेष सहित अन्य आवश्यक विवरणों में सुधार एवं बदलाव को लेकर तकनीकी चर्चा की गई।समस्त बजट नियंत्रक अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने अधीनस्थ डी.डी.ओ. से पिछले पांच वर्षों की अव्ययित राशि की जानकारी संलग्न निर्धारित प्रारूप में Excel File के साथ निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराएं। साथ ही कार्यालय संचालक, कोष एवं लेखा के समन्वय से उक्त जानकारी को शीघ्र ई-कोष पोर्टल पर भी दर्ज कराया जाए। इससे शासकीय विभागों के बैंक खातों में उपलब्ध अव्ययित राशि की स्थिति का समुचित संधारण, निगरानी और वित्तीय प्रबंधन अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।






Related News
thumb

आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल 20 अगस्त को

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं ...


thumb

जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की हो रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनदर्शन में अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचने व...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सु...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की प्...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की राह हुई आसान, विधायक लता उसेंडी ...

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न शासक...


thumb

महिलाओं को विधिक जानकारी देकर आत्मरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गय...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम, रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को...