विभाजन विभीषिका और ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष पर जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ

Posted On:- 2026-08-16




उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन, इतिहास और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी जानकारी ने लोगों का बढ़ाया उत्साह

बीजापुर (वीएनएस)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम‘ के 150वें वर्ष के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी का 14 अगस्त को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में देश के विभाजन की पीड़ा, उसके ऐतिहासिक घटनाक्रम तथा ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभाजन की त्रासदी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों एवं सामग्री के माध्यम से नागरिकों को देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराया गया तथा भावी पीढ़ी को इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

प्रदर्शनी में ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष की गौरवशाली यात्रा को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और देशवासियों में राष्ट्रभावना जागृत करने में इसके योगदान को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इतिहास की घटनाओं को याद करना केवल अतीत को जानना नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश के गौरवशाली इतिहास को समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।




Related News
thumb

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित...


thumb

सारंगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा...


thumb

सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान...

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिपाही रक...


thumb

जिले में अब तक 708.4 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 16 अगस्त तक 708.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के ...


thumb

मनेंद्रगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ज...

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा स्थित पुलिस ग्राउंड में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ...


thumb

जिले में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री अरूण साव न...

दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आय...