कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण

Posted On:- 2026-08-16




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित कलेक्टर कार्यालय के और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। सभाकक्ष में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गीत, विचार की प्रस्तुती दी। 

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को ही आजादी का जश्न नहीं बल्कि प्रतिदिन आजादी का जश्न मनाना चाहिए। लोगों के कलेक्ट्रेट या किसी भी कार्यालय में आने पर उनके आवेदन का अवलोकन कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देना, उनके समस्याओं का तुरंत निराकरण करना सच्ची देशभक्ति है। शासकीय सेवक के रूप में उनकी सहायता करें। केंद्र और राज्य सरकारी ने जो अधिकार दिए हैं उसका उपयोग करें। सीएम हेल्पलाइन जैसे अन्य माध्यमों से आए आवेदनों का भी त्वरित निराकरण करें। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी ने दिल दिया है जान भी देंगे गीत गाया।




Related News
thumb

सारंगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा...


thumb

सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान...

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिपाही रक...


thumb

जिले में अब तक 708.4 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 16 अगस्त तक 708.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के ...


thumb

मनेंद्रगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ज...

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा स्थित पुलिस ग्राउंड में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ...


thumb

जिले में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री अरूण साव न...

दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आय...