दंतेवाड़ा (वीएनएस)। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में नवागत छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मार्गदर्शन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एम. प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं और उसके दूरगामी लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती धारणा ठाकुरने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्वरूप, क्रेडिट सिस्टम, बहु-विषयक अध्ययन और कौशल विकास के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन हेतु बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन एम्बेसडर के रूप में चयनित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शिखा सरकार, डॉ. रत्नबाला मोहंती सहायक प्राध्यापक श्रीमती रेशमा एक्का, डॉ. दिनेश कुमार लहरी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाटगांव ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल ...
नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में शाल...
जिले के दूरस्थ, दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की पहल अब ग्रामीणों...
कोरिया जिले की बहनों की ओर से देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा या...
जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक शाला कुड़ेली म...