कोरिया (वीएनएस)। कोरिया जिले की बहनों की ओर से देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले से साढ़े 4 हजार राखियां फौजी भाइयों के लिए प्रेषित की गई हैं।
इन राखियों को अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फौजी भाइयों को समर्पित किया जाएगा। राखियों के माध्यम से जिले की बहनों ने देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और भाईचारे की भावना व्यक्त की है।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करते हैं। उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। राखी का यह धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सैनिकों के प्रति पूरे समाज के विश्वास, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक भी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से तैयार इन राखियों के जरिए कोरिया जिले की बहनों ने अपने फौजी भाइयों को संदेश दिया है कि वे भले ही परिवार से दूर सीमा पर तैनात हों, लेकिन देशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्...
जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाटगांव ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल ...
नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में शाल...
जिले के दूरस्थ, दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की पहल अब ग्रामीणों...
जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक शाला कुड़ेली म...