रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए? जान लें फायदे और सेवन का सही तरीका

Posted On:- 2026-08-16




अखरोट को ड्राई फ्रूट्स का 'किंग' माना जाता है। दिमाग की तरह दिखने वाला यह नट सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई और मिनरल्स शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन किसी भी चीज का फायदा तो तब मिलता है जब उसका सही तरीके और सही मात्रा में सेवन किया जाए। अगर आप अखरोट को अपनी दिनचर्या में सही तरीके से शामिल करते हैं, तो यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधार सकता है। यहां हम जानेंगे कि रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए और इसके सेवन से क्या क्या फायदे मिलते हैं और सेवन का सही तरीका क्या है। 

रोजाना कितने अखरोट खाने चाहिए?

किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना 1 से 2 अखरोट (लगभग 28-30 ग्राम) खाने की सलाह देते हैं। बच्चे रोजाना 1 साबुत अखरोट खा सकते हैं।

अखरोट खाने के फायदे

दिमाग को रखे तेज: अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करता है। यह याददाश्त बढ़ाने और न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर से बचाने में मदद करता है।

दिल की सेहत में सुधार: इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा घटता है।

वजन नियंत्रित करे: फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जो ओवरईटिंग से बचाकर वजन घटाने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत: इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाते हैं।

बेहतर नींद: अखरोट में मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है, जो तनाव को दूर कर अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

अखरोट खाने का सही तरीका

अखरोट को हमेशा भिगोकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात को 2 अखरोट को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खाएं। भिगोने से इसके फिएटिक एसिड का लेवल कम होता है, जिससे शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से पचा और सोख पाता है। आप इसे सुबह के नाश्ते, ओट्स, फ्रूट सलाद या स्मूदी में क्रश करके भी मिला सकते हैं। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है या शरीर में गर्मी ज्यादा रहती है, तो बिना भिगोए सूखा अखरोट ज्यादा मात्रा में न खाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया ...

केला सभी सीजन में आसानी से मिलने वाला फल है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को केले का स्वाद पसंद आता है। भूख मिटाने और शरीर को एनर्जी देने के लिए केल...


thumb

औषधीय गुणों से भरपूर है कलौंजी

कलौंजी का इस्तेमाल तड़के से लेकर अचार में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी सुगंध खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह ...


thumb

क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?

करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जा...


thumb

करौंदा से मिल सकते हैं ये 5 कमाल के फायदे

छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है...


thumb

कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स

कब्ज की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। खराब खान-पान, कम फाइबर लेना, पर्याप्त पानी न पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी इसकी वजह बन सकती है। गट हेल्थ न्य...