क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?

Posted On:- 2026-08-14




जान लें इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के जबरदस्त फायदे

करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए करी पत्ते का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते के पानी में पाए जाने वाले तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए भी करी पत्ते के पानी का सेवन किया जा सकता है यानी ये नेचुरल ड्रिंक आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकती है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

करी पत्ते के पानी में मौजूद औषधीय गुण आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह-सुबह करी पत्ते के पानी को पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज एक ही हफ्ते के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

करी पत्ते का पानी पीकर आप न केवल अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं बल्कि अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इसके अलावा करी पत्ते का पानी आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए? जान लें फायदे और सेवन का सही तरीका

अखरोट को ड्राई फ्रूट्स का 'किंग' माना जाता है। दिमाग की तरह दिखने वाला यह नट सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, ए...


thumb

क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया ...

केला सभी सीजन में आसानी से मिलने वाला फल है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को केले का स्वाद पसंद आता है। भूख मिटाने और शरीर को एनर्जी देने के लिए केल...


thumb

औषधीय गुणों से भरपूर है कलौंजी

कलौंजी का इस्तेमाल तड़के से लेकर अचार में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी सुगंध खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह ...


thumb

करौंदा से मिल सकते हैं ये 5 कमाल के फायदे

छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है...


thumb

कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स

कब्ज की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। खराब खान-पान, कम फाइबर लेना, पर्याप्त पानी न पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी इसकी वजह बन सकती है। गट हेल्थ न्य...