वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने व 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम तहत भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन 13 को

Posted On:- 2026-08-12




दुर्ग (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आम नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक 'हर घर तिरंगा' अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में तथा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दुर्ग शहर में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली जाएगी। 

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा। यह यात्रा शासकीय झाडूराम देवांगन विद्यालय (हिन्दी भवन के सामने) मैदान से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट रोड होते हुए शहीद चौक, दुर्ग तक जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार, इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और जनसामान्य की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और वंदे मातरम गायन के प्रति प्रेरित करना है, जिससे आमजनों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।




Related News
thumb

अनियमितता पाये जाने पर एक कृषि केन्द्र की 825 बोरी उर्वरक राजसात व ...

खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि व...


thumb

जिले में अब तक 551.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 12 अगस्त 2026 तक 551.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से ...


thumb

स्कूल परिसरों के पास तंबाकू बेचने वालों पर कोटपा अधिनियम के तहत हुई...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है।


thumb

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक : मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरं...


thumb

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की ...

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के ल...