असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

Posted On:- 2026-08-09




रायपुर(वीएनएस)।असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।



Related News
thumb

‘हमर पहुना’ में रोहिताश्व गौड़ ने साझा किए ‘भाभी जी घर पर हैं’ के अ...

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का चर्चित किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश्व गौड़ रविवार को रायपुर प्रेस क्लब के ‘...


thumb

जीवन में उपकार का भाव रहेगा तो निरंतर गति और प्रगति होगी : मुनि संव...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में रविवार को विशेष प्रवचन माला में मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा कि हम


thumb

संभवनाथ भगवान के नूतन जिनालय में रत्न व स्वर्ण पाषाण स्थापना 15 अगस...

विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के नूतन जिनालय में देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर के प्रथम पाषाण स्थापना का महा-महोत्सव



thumb

फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल,बच्चों को मिला शिक्षा का नया ...

बीजापुर जिले में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व...


thumb

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत ग्राम बेल्टुकरी के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों एव...