संभवनाथ भगवान के नूतन जिनालय में रत्न व स्वर्ण पाषाण स्थापना 15 अगस्त को

Posted On:- 2026-08-10




रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के नूतन जिनालय में देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर के प्रथम पाषाण स्थापना का महा-महोत्सव 14 और 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। आयोजन खरतरगच्छाधिपति जिनमणिप्रभसूरीश्वर के आज्ञा प्रदाता तथा खरतरगच्छाचार्य जिनपीयूषसागर की पावन प्रेरणा से होगा।

कार्यक्रम में मुनि संवेगरत्न सागर  आदि ठाणा 5 एवं साध्वी मंजूलाश्री आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा रहेगी।

14 अगस्त को प्रभुभक्ति, 15 को पाषाण स्थापना 
महा-महोत्सव की शुरुआत 14 अगस्त शुक्रवार को शाम 8 बजे से प्रभुभक्ति के साथ होगी। इसमें संगीतकार राहुल झाबक अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं मुख्य आयोजन 15 अगस्त शनिवार को सुबह 7.30 बजे से नूतन जिनालय के प्रांगण में होगा।

इस दौरान रत्न एवं स्वर्ण पाषाण स्थापना का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। 8 दिशाओं के मुख्य रत्न पाषाण का आदेश बोलियों द्वारा तथा स्वर्ण पाषाण के नखरे भी होंगे। आयोजन के विधिकारक अरविंदज चौरड़िया इंदौर होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात साधर्मिक वात्सल्य की व्यवस्था रत्नप्रभसूरी भवन के प्रथम तल पर की गई है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में समाजजनों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट विवेकानंद नगर, रायपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया (कन्नु), कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार भंसाली, ट्रस्टी नरेश बैदमुथा, राजेन्द्र गोलेच्छा (हेमू) और उज्जवल झाबक ने समाजजनों से महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।



Related News
thumb

‘हमर पहुना’ में रोहिताश्व गौड़ ने साझा किए ‘भाभी जी घर पर हैं’ के अ...

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का चर्चित किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश्व गौड़ रविवार को रायपुर प्रेस क्लब के ‘...


thumb

जीवन में उपकार का भाव रहेगा तो निरंतर गति और प्रगति होगी : मुनि संव...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में रविवार को विशेष प्रवचन माला में मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा कि हम



thumb

फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल,बच्चों को मिला शिक्षा का नया ...

बीजापुर जिले में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व...


thumb

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत ग्राम बेल्टुकरी के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों एव...