झांसी (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके साथी सोनू खान ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जा रहे थे और झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे।
जानवर को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दो की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर
हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अहजम, मोहम्मद जैद और उमर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
शादी के कार्ड से हुई पहचान
दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को एक शादी का निमंत्रण पत्र मिला। उस पर लिखे मोहम्मद जैद के नाम और संपर्क विवरण के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मृतकों और घायलों की पहचान सुनिश्चित की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल युवक बार-बार सिर्फ इतना पूछ रहे थे, "भाई कैसे हैं?", लेकिन वे अधिक कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतकों में एक की पहचान आबान अहमद के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
करीब 10 महीने से झांसी जेल में बंद है अली अहमद
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी अतीक अहमद का बेटा अली अहमद करीब 10 महीने से झांसी जेल में बंद है। उसे 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से हाई सिक्योरिटी के तहत झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। आबान और उसके साथी उसी से मिलने के लिए झांसी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में गतिरोध बना रहा। लोकसभा ने बिना बहस के कराधान एवं अन्य ...
झारखंड में परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन 13वें दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग तक पहुँच गया है। प्रदर्शनकारी धर्...
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना को छह प्रमुख स्तंभों पर तैयार किया गया है। इनमें उत्पाद की सुनिश्चित खरीद, मूल्य...
राहुल गांधी का प्रयागराज में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम रद्द होने पर उन्होंने भाजपा सरकार पर छात्रों और युवाओं की आवाज़ दबाने का गंभीर ...
सूत्रों के अनुसार, सरकार परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल पास कराने को लेकर आश्वस्त है, पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का समर्थन चाहती है। किरेन रिजिज...
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जेन Z के विरोध-प्रदर्शनों को जायज़ ठहराते हुए कहा कि वे राष्ट्र-विरोधी नहीं, बल्कि हमारी अगली पीढ़ी हैं जिनकी शिकायतें ...