नई दिल्ली(वीएनएस)।राहुल गांधी का प्रयागराज में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम रद्द होने पर उन्होंने भाजपा सरकार पर छात्रों और युवाओं की आवाज़ दबाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की फीस वृद्धि व सीट कटौती के विरोध को रोकने के लिए प्रशासन उनके कार्यक्रम को बाधित कर रहा है, पर वे छात्रों के साथ खड़े रहेंगे।
प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए जगह देने वाले ट्रस्ट ने अनुमति रद्द कर दी, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह उन्हें छात्रों की आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती। विपक्ष के नेता का यह बयान तब आया जब कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उनके 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी। यह कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में होना था। ट्रस्ट ने कार्यक्रम रद्द करने के लिए आयोजन स्थल पर जलभराव का भी हवाला दिया।
राहुल ने एक्स पर लिखा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन। उन्होंने कहा कि जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है। मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती।
प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आठ अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘‘छात्रों की गूंज’’ के लिए अनुमति केपी ट्रस्ट द्वारा रद्द किए जाने के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आठ अगस्त को प्रयागराज आएंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। प्रयागराज में देर शाम राय ने पत्रकारों से कहा कि यह शहीदों और प्रतियोगी छात्रों की धरती है और यहां शुरू से प्रतियोगी छात्र अपना भविष्य तलाशते रहे हैं। राहुल जी आठ अगस्त को यहां आएंगे और बच्चों से संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरा सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि हमें वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराए क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे नेता राहुल गांधी बच्चों से संवाद करें। कार्यक्रम की रसीद से स्पष्ट है कि वहां (केपी ग्राउंड) खेल खिलाया जाता है। शनिवार शाम को कॉलेज बंद रहेगा और अगले दिन रविवार है। सरकार राहुल गांधी से घबरा गई है। राय ने कहा कि जैसे संसद में राहुल गांधी के डर से प्रधानमंत्री नहीं आ रहे हैं उससे साबित हो गया है कि यह सरकार डर गई है। जिस तरह से राजस्थान के कोटा का कार्यक्रम रद्द कराया गया, देहरादून का कार्यक्रम रद्द कराया गया, उसी तरह यहां का कार्यक्रम रद्द कराया गया।
मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में गतिरोध बना रहा। लोकसभा ने बिना बहस के कराधान एवं अन्य ...
झारखंड में परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन 13वें दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग तक पहुँच गया है। प्रदर्शनकारी धर्...
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना को छह प्रमुख स्तंभों पर तैयार किया गया है। इनमें उत्पाद की सुनिश्चित खरीद, मूल्य...
सूत्रों के अनुसार, सरकार परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल पास कराने को लेकर आश्वस्त है, पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का समर्थन चाहती है। किरेन रिजिज...
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जेन Z के विरोध-प्रदर्शनों को जायज़ ठहराते हुए कहा कि वे राष्ट्र-विरोधी नहीं, बल्कि हमारी अगली पीढ़ी हैं जिनकी शिकायतें ...