कोरिया (वीएनएस)। विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एंव आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत पंचायतों के समेकित विकास के लिए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का क्रम आरंभ हो गया है।
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने गत दिवस जिले मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए थे। उन्होने वीबी जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के विद्यालय तथा आवासीय परिसरों में सुव्यवस्थित शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए थे। जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होने कहा कि शौचालयों के निर्माण से बालिकाओं के विद्यालय में बेहतर वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। बच्चियों को सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण हेतु संसाधन उपलब्ध होने से वह सकारात्मक माहौल में अच्छे से अध्ययन कर सकेंगी।
इस अनुक्रम मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने जनपद पंचायतों से चिन्हित कार्यस्थलों के तकनीकी प्रस्ताव मंगाकर उनकी प्रशासकीय स्वीकृति की आनलाइन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विदित हों कि जिले के दोनों जनपदों द्वारा युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रस्ताव सिक्योर पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति के बाद लगभग 70 बालिका शौचालय निर्माण कार्य आगामी सप्ताह से अलग अलग ग्राम पंचायतों में नियत स्थानों पर आरंभ हो जाएंगे।
जिला पंचायत कोरिया के मुख्यकार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार सबसे पहले जिले में बालिकाओं के विद्यालय परिसर में शौचालय कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग से सूची मंगाकर आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता क्रम में लगभग 70 स्थानों पर शौचालय निर्माण कार्याे की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी किए जा रहे हैं। शौचालयों की स्वीकृति के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से बंद पड़े बोरवेल की सूची लेकर उपयोगिता के आधार पर वीबीजीरामजी योजना के अंतर्गत सेंड फिल्टर कार्य तथा मुक्तिधाम शेड के कार्यों को कराया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिश...
जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आज डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, ब...
कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में...
बारिश की हर बूंद को संचित करने के महती उद्देश्य को लेकर आरंभ किए गए कैच द रेन अभियान में मातृशक्तियों ने कमान सम्हाल ली है। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा...
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिक की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए श्रम विभाग ने लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया। इससे एक श्रमिक...