कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिक की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए श्रम विभाग ने लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया। इससे एक श्रमिक को समय पर भुगतान मिलने के साथ उसकी आर्थिक समस्या का समाधान हुआ।
ग्राम बचरा, विकासखंड बैकुण्ठपुर निवासी गोविन्द कुमार ने नियोक्ता गुलाम कादरी के अधीन पुट्ठी लगाने का कार्य किया था। कार्य पूर्ण होने के बावजूद उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। इस पर उन्होंने 17 जून 2026 को अपनी समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होने पर श्रम विभाग ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके पश्चात नियोक्ता द्वारा श्रमिक को ₹26,500 (छब्बीस हजार पांच सौ रुपये) की लंबित मजदूरी का भुगतान किया गया। शिकायत दर्ज होने के मात्र 5 दिनों के भीतर श्रमिक को उसकी पूरी मजदूरी प्राप्त हो गई।
लाभार्थी गोविन्द कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर उनकी समस्या का समाधान कराया। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कलेक्टर रोक्तिमा यादव, श्रम विभाग एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिश...
जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आज डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, ब...
कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में...
बारिश की हर बूंद को संचित करने के महती उद्देश्य को लेकर आरंभ किए गए कैच द रेन अभियान में मातृशक्तियों ने कमान सम्हाल ली है। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा...
विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एंव आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत पंचायतों के समेकित विकास के लिए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का क्रम आरंभ हो गया है।