नई दिल्ली (वीएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प से आहत खड़गे ने अपना जन्मदिन न मनाने की घोषणा की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि देश ने सोमवार को सरकार द्वारा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन को कुचलने, लाठीचार्ज की घटना देखी। न्याय की मांग कर रहे छात्रों की आवाज का जवाब देने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। 'लोकतंत्र की जननी' अपने युवा बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करती। इन दुखद हालात में मैंने आज अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है।
खड़गे ने कहा, मैं उन सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और हर उस नागरिक का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं भेजी हैं। आपका स्नेह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं लेकिन आज जश्न मनाने का दिन नहीं है। यह जवाबदेही तय करने और लोकतंत्र को बहाल करने का दिन है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा, "न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया? संसद को लगभग सील क्यों कर दिया गया और इंटरनेट क्यों बंद कर दिया गया? बार-बार पेपर लीक होने और लाखों युवाओं की परेशानी के लिए कौन ज़िम्मेदारी लेगा?"
भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पास हो गया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि द...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा केवल किसी एक राज्य या केंद्र सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 'सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री' बताते हुए परीक्षा पेपर लीक और छात्र संकट पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 152 ...
संसद के मानसून सत्र के दौरान \'कॉकरोच जनता पार्टी\' (CJP) के प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे और पुलिस से झड़प हुई, जिसके बाद संसद भवन के गेट बंद कर...