संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या: राहुल गांधी

Posted On:- 2026-07-21




नई दिल्ली (वीएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है और उसे अंदर से खोखला कर दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा, हम स्पीकर के पास गए और कहा कि हम छात्रों के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। स्पीकर ने कहा कि इस पर चर्चा कराने के लिए सरकार से बात करनी होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई घटना के बाद भी प्रधानमंत्री ने अब तक माफी नहीं मांगी है।

राहुल गांधी ने कहा, सोमवार को जो हुआ, उसके लिए पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी। युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर दिया गया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और यह सब बंद करवाना चाहिए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और संसद में छात्रों के साथ हुई बर्बरता तथा पेपर लीक मामले पर सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए विस्तृत चर्चा की मांग की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि छात्रों ने अपने भविष्य से जुड़े जायज सवाल उठाए थे, लेकिन उन्हें जवाब देने के बजाय उनके साथ मारपीट की गई। राहुल गांधी ने सवाल उठाया, अगर संसद भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर संसद का उद्देश्य क्या है?

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को दबने नहीं देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की आवाज सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि संसद के भीतर भी मजबूती से उठाई जाएगी।



Related News
thumb

दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का ब...

पुलिस के मुताबिक, दिन भर चली हिंसा के बाद इलाके को खाली कराए जाने के बाद सोमवार देर रात प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर पर जुटने लगे। अधिकारियों ने क...


thumb

अस्पताल पहुंचे राहुल प्रियंका, घायल प्रदर्शनकारियों का जाना हाल, का...

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिवकेसी वेणुगोपाल ने कल युवाओं के ...


thumb

ज़रूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाऊँगी... CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल...

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने टीएमसी के 'शहीद दिवस' कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की और दावा किया कि सोमवार रात बंदूकें लिए हुए ...


thumb

राहुल गांधी-अखिलेश यादव को पुलिस ने किया डिटेन, आप ने कांग्रेस और ब...

प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कां...


thumb

भारी हंगामे के बाद एमपी विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी बिल

भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पास हो गया