जगरगुंडा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कलेक्टर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-07-18




सुकमा (वीएनएस)। जिले में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार ने शुक्रवार को दूरस्थ क्षेत्र जगरगुंडा का दौरा किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। 

कलेक्टर ने सबसे पहले निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने भवन का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक मशीनों की स्थापना को ध्यान में रखते हुए भवन में जरूरी अतिरिक्त कार्य कराने, ओपीडी, जनरल वार्ड और प्रयोगशाला के लिए कक्ष चिन्हित करने तथा एंबुलेंस आवागमन के लिए रैंप एवं सड़क चौड़ीकरण के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को शीघ्र शुरू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बिजली कनेक्टिविटी के लिए स्थान चिन्हित कर जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह को जगरगुंडा में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती एवं पदस्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भवन निर्माण पूरा होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इसके बाद कलेक्टर ने निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को भवन का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास परिसर में बन रही सीसी सड़क के कार्य को भी तेजी से पूरा करने पर बल देते हुए कहा कि सभी अधोसंरचनात्मक कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने रेस्ट हाउस के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और इसे गरिमापूर्ण एवं सुविधायुक्त स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जगरगुंडा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रशासन के लिए बेहतर विश्राम गृह की आवश्यकता है, जिससे वीआईपी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और गति के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों और आम नागरिकों को उनका लाभ शीघ्र मिले।



Related News
thumb

राजस्व कार्यों को गति देने कलेक्टर की बड़ी बैठक, पटवारियों को मिला ...

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...


thumb

हुनर से संवरेगा भविष्य : सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय कौ...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...


thumb

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत : जिला प्रशासन ने 33 हि...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...


thumb

केंद्रीय विद्यालय सुकमा: दाखिले का आखिरी अवसर, 19 जुलाई से शुरू हों...

अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...


thumb

जिला प्रशासन की “क्षितिज“ कोचिंग के 32 बच्चों ने नीट-2026 में लहराय...

कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।


thumb

प्रशासन की अनूठी पहल: 'बिहान' की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ज...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...