जिला प्रशासन की “क्षितिज“ कोचिंग के 32 बच्चों ने नीट-2026 में लहराया परचम, कट ऑफ किया क्लियर

Posted On:- 2026-07-18




सुकमा (वीएनएस)। कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क “क्षितिज“ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 होनहार विद्यार्थियों ने NEET UG  2026 में क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर एक नया इतिहास रच दिया है। इनमें से 13 बच्चों को शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें मिलने की प्रबल उम्मीद है। दूरस्थ वनांचल के इन आदिवासी और ग्रामीण बच्चों की यह स्वर्णिम सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बस्तर से नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे के बाद अब यहाँ के युवाओं में उच्च शिक्षा को लेकर एक अभूतपूर्व उत्साह और ललक जाग उठी है।

यह ऐतिहासिक कामयाबी सुदूर क्षेत्रों के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता तथा एक बेहतर भविष्य देने के अटूट संकल्प का परिणाम है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल नेतृत्व, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर और  जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. मण्डावी के मार्गदर्शन में इन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण और पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा दी गई। इस महती प्रयास को धरातल पर उतारने में प्रशिक्षण प्रदाता संस्था “कैंप एकेडमी“ के अनुभवी शिक्षकों सूरज सिंह, सोनम सिंह, निधि चौहान और राजनीश पटेल के समर्पित और अथक प्रयासों ने मील का पत्थर साबित होने का काम किया है।

वनांचल की झोपड़ियों से निकलकर देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों के मुहाने पर खड़े इन सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को जिला प्रशासन ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षितिज कोचिंग सेंटर की यह बड़ी उपलब्धि इस बात को रेखांकित करती है कि यदि सही मार्गदर्शन, समर्पित प्रयास और सुशासन का सहयोग मिले, तो सुदूर अंचलों की प्रतिभाएं भी किसी भी राष्ट्रीय स्तर की चुनौती को फतह कर सकती हैं। यह सफलता न केवल सुकमा के लिए एक गौरवशाली क्षण है, बल्कि पूरे बस्तर अंचल में शिक्षा के माध्यम से आ रहे सामाजिक और आर्थिक बदलाव की एक नई इबारत है।




Related News
thumb

राजस्व कार्यों को गति देने कलेक्टर की बड़ी बैठक, पटवारियों को मिला ...

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...


thumb

हुनर से संवरेगा भविष्य : सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय कौ...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...


thumb

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत : जिला प्रशासन ने 33 हि...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...


thumb

केंद्रीय विद्यालय सुकमा: दाखिले का आखिरी अवसर, 19 जुलाई से शुरू हों...

अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...


thumb

प्रशासन की अनूठी पहल: 'बिहान' की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ज...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...