ऑपरेशन शंखनाद: गौवंश तस्करी मामले में फरार बोलेरो मालिक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Posted On:- 2026-07-11




जशपुर (वीएनएस)।  जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना लोदाम क्षेत्र में गौवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहे बोलेरो पिकअप वाहन मालिक मोहम्मद इम्तियाज (40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को ग्राम भलमंडा स्थित नेशनल हाईवे पर गौवंश तस्करी की सूचना मिलने पर थाना लोदाम पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही तस्कर बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक JH-01-FP-3193 छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से 9 गौवंश बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामला दर्ज किया था।


जांच के दौरान जब्त वाहन के दस्तावेजों से वाहन मालिक की पहचान मोहम्मद इम्तियाज के रूप में हुई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।


10 जुलाई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


जशपुर पुलिस ने बताया कि जिले में गौवंश तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन शंखनाद लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है तथा कई आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।



Related News
thumb

हाइवा की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत, लोगों ने किया चक्क...

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में तेज रफ्तार हाइवा ने एक 12 वर्षीय मासूम की जान ले ली। अंडरब्रिज के पास शुक्रवार देर शाम हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद शहर म...


thumb

जशपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर, दो कार...

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तपकरा थाना क्षेत्र के उड़ीसा-कुनकुरी मार्ग पर लव...


thumb

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गोंचा महापर्व...


thumb

रेल परियोजनाएं प्रदेश की विकास यात्रा को दे रही हैं नई दिशा: मुख्यम...

छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, रोजगा...


thumb

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार भारी सब्स...