जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को पत्थलगांव में निर्माणाधीन जूदेव चौक एवं बीटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जूदेव चौक का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि यह नगर की पहचान के अनुरूप एक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्थल के रूप में विकसित हो। पत्थलगांव से अंबिकापुर जाने वाली मार्ग पर पत्थलगांव बस स्टैंड से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर लगभग 31.13 लाख रुपये की लागत से जूदेव चौक का निर्माण कराया जा रहा है।
चौक में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के समीप एक आकर्षक मिनी गार्डन विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही बेहतर प्रकाश व्यवस्था, कलात्मक पेंटिंग एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के माध्यम से चौक को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। कलेक्टर व्यास ने इसके पश्चात जूदेव चौक के समीप निर्माणाधीन बीटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जूदेव चौक एवं बीटीआई तालाब का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा नगर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पत्थलगांव ऋतुराज सिंह बिसेन, नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहम्मद जावेद खान, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल कांत श्रीवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...
खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...
महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...