जमाखोरी और कालाबाजारी पर नकेल: खरीफ फसलों के लिए किसानों को सही दाम पर मिलेगी खाद

Posted On:- 2026-07-10




सूरजपुर (वीएनएस)। खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमितता जैसी शिकायतों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में ‘‘उर्वरक विक्रय-सतर्कता अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है।

संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशानुसार यह अभियान 01 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन, रविवार सहित, प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक अथवा स्टॉक समाप्त होने तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी एवं एसएसपी सहित विभिन्न उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जा रही है।

उप संचालक कृषि, सूरजपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले के कृषि विस्तार अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी विभिन्न निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों में लगाई गई है। ये अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर उर्वरक स्टॉक का सत्यापन, विक्रय प्रक्रिया की निगरानी, निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने, टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर नियंत्रण तथा संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेंगे।

कृषि विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को सहज एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाना है, जिससे खरीफ फसलों के लिए समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।




Related News
thumb

वीबी-जी-रामजी योजना : मजदूरी दर में वृद्धि और 125 दिनों के रोजगार ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...


thumb

कक्षा 12वीं अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अधिकारियों ने किया ...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...


thumb

बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए संकल्प: बाल विवाह उन्मूलन और बालिका...

महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...


thumb

शासकीय कॉलेज में वायुसेना भर्ती को लेकर कार्यशाला: युवाओं को मिले क...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...


thumb

आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी मछुआरों की आय : राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस...

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...