एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने सभी विभाग समन्वय से करें कार्य : कलेक्टर

Posted On:- 2026-07-10




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में 14 वर्ष से आयु वर्ग की बालिकाओं के एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी एक माह तक विशेष अभियान चलाने, अधिक से अधिक शिविर आयोजित कर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा ग्राम स्तर पर छात्राओं, पालकों एवं अभिभावकों से संपर्क कर एचपीवी टीकाकरण के लाभों की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने अभियान की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग को नियमित समीक्षा, प्रभावी समन्वय एवं मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के सभी पालकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 14 वर्ष की आयु वर्ग के बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। यह टीका महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। जिले में लगभग 11,380 पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जाना है। यह टीकाकरण रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए वही किशोरियां पात्र हैं जिन्होंने अपना 14 वां जन्मदिन पूरा कर लिया हो, लेकिन 15वां जन्मदिन अभी न मनाया हो। आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र अथवा अन्य वैध दस्तावेज मान्य हैं। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र भी स्वीकार किया जाएगा।




Related News
thumb

वीबी-जी-रामजी योजना : मजदूरी दर में वृद्धि और 125 दिनों के रोजगार ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...


thumb

कक्षा 12वीं अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अधिकारियों ने किया ...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...


thumb

जमाखोरी और कालाबाजारी पर नकेल: खरीफ फसलों के लिए किसानों को सही दाम...

खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...


thumb

बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए संकल्प: बाल विवाह उन्मूलन और बालिका...

महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...


thumb

शासकीय कॉलेज में वायुसेना भर्ती को लेकर कार्यशाला: युवाओं को मिले क...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...


thumb

आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी मछुआरों की आय : राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस...

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...