सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के थाना सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में उमेश केरकेट्टा तथा गणेशराम टंडन द्वारा अपने रिहायशी मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा था। उनके रिहायशी मकान की विधिवत जाँच तलाशी ली गई और आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी उमेश केरकेट्टा पिता बसंतलाल से 45 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब तथा 225 किलोग्राम महुआ लहान वहीं आरोपी गणेशराम टंडन पिता बंशोराम से 50 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब तथा 240 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया।
आबकारी आयुक्त पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में गुरुवार को आबकारी विभाग जिला स्तरीय उड़नदस्ता/वृत्त सारंगढ़ जिला सारंगढ़ –बिलाईगढ़ द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं धारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया है। इस कार्यवाही में उड़नदस्ता प्रभारी सह सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ शामिल थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...
खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...
महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...