आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

Posted On:- 2026-06-28




नारायणपुर (वीएनएस)। जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में आग लग गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी।

आग की चपेट में आने से संसाधन कक्ष में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम और दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रारंभिक रूप से आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



Related News
thumb

शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई: दिव्यांग ने जंतर-मंतर पर आंदोलन की द...

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधीचुआ में पंचायत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक द...


thumb

भटगांव के अड़बन्धा तालाब किनारे बन रहा कॉम्प्लेक्स, 50 दुकानों से लो...

नगर पंचायत भटगांव विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा रहा है। नगर के अड़बन्धा तालाब के किनारे 50 दुकानों वाले आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर...


thumb

इंस्टाग्राम पर नाबालिग को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार...


thumb

छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों में पहुंचेगा मानसून, 7 दिन तक बारिश के...

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। राजधानी राय...


thumb

पूर्व कांग्रेस पार्षद मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी, CCTV के आधार पर आ...

राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात ...


thumb

रमेश ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 6.80 लाख के जेवर ...

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में फरवरी 2026 में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों औ...