सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधीचुआ में पंचायत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक दिव्यांग शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय की शरण लेने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच में कई शिकायतें सही पाए जाने के बावजूद संबंधित सरपंच के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायतकर्ता करण सिंह पटेल, जो दिव्यांग हैं, ने बताया कि उन्होंने पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक गड़बड़ियों और अन्य मामलों को लेकर पांच बिंदुओं पर प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच दल गांव पहुंचा और विभिन्न बिंदुओं की जांच के साथ सरपंच चित्रा पटेल से भी पूछताछ की गई।
शिकायतकर्ता का दावा है कि जांच में चार शिकायतें सही पाई गईं। उनके अनुसार भटगांव तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू रहने के बावजूद डोंटो मार्ग पर मुरुम डलवाया गया। इसके अलावा शासकीय भूमि पर 52×24 वर्गफीट क्षेत्र में कथित अतिक्रमण, चुनावी शपथ पत्र में अचल संपत्ति संबंधी जानकारी गलत देने तथा शैक्षणिक दस्तावेजों में नाम और जन्मतिथि में भिन्नता जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं।
करण सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट में कई बिंदु सही पाए जाने के बावजूद अनुविभागीय अधिकारी द्वारा केवल तीन बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि अन्य गंभीर मामलों को नजरअंदाज किया गया। उनका आरोप है कि संबंधित सरपंच को प्रशासनिक संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने पंचायत अधिनियम की धारा-40 के तहत सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्याय के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नगर पंचायत भटगांव विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा रहा है। नगर के अड़बन्धा तालाब के किनारे 50 दुकानों वाले आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर...
राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार...
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। राजधानी राय...
राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात ...
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में फरवरी 2026 में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों औ...