जिला चिकित्सालय सुकमा बना मातृ सुरक्षा का भरोसेमंद केंद्र, गर्भवतियों को मिल रहा विशेषज्ञ उपचार

Posted On:- 2026-06-26




सुकमा (वीएनएस)। जिला अस्पताल सुकमा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (च्डैड।) के अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है। प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को प्रसूति वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की गहन जांच की जाती है। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, सोनोग्राफी, पेट की जांच तथा एनीमिया सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण कर संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जाता है।

इसी सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था का सकारात्मक उदाहरण 04 अप्रैल 2026 को देखने को मिला, जब विकासखंड छिंदगढ़ के ग्राम कुन्ना निवासी 38 वर्षीय  पाली कवासी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्परता और विशेषज्ञता का परिचय देते हुए सफल उपचार किया। मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के बावजूद उसे तत्काल रेफर करने के बजाय दो बार सीपीआर देकर जीवनरक्षक प्रयास किए गए तथा वेंटिलेटर पर रखकर निरंतर निगरानी में उपचार किया गया। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा चाटे एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पुनित कोर्राम के कुशल मार्गदर्शन में मरीज की जान बचाने में सफलता प्राप्त हुई।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वित कार्यप्रणाली का परिणाम है कि अप्रैल 2026 से अब तक 105 उच्च जोखिम वाली चिन्हित गर्भवती माताओं को विशेष निगरानी में रखकर उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। यह पहल न केवल मातृ मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है, बल्कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रशासन के संकल्प को भी दर्शाती है। जिला अस्पताल सुकमा लगातार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर जनविश्वास को मजबूत कर रहा है।



Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख ...

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...