जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख रूपये की राशि जारी

Posted On:- 2026-06-26




बालोद (वीएनएस)। पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए कुल 338.19 लाख रूपये प्राप्त हुआ है। प्राप्त राशि का वितरण जनसंख्या के मापदंड के आधार पर ग्राम पंचायतों को उनके मूलभूत कार्यों के लिए किया जा रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चन्द्रवंशी ने बताया कि जारी राशि में बालोद विकासखण्ड़ के 60 ग्राम पंचायतों में मूलभूत कार्य हेतु 41.74 लाख रूपये, डौण्डी विकासखण्ड के 62 ग्राम पंचायतों के लिए 40.49 लाख रूपये, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 120 ग्राम पंचायतों के लिए 78.51 लाख रूपये, गुण्डरदेही विकासखण्ड के 117 ग्राम पंचायतों के लिए 78.48 लाख रूपये, गुरूर विकासखण्ड के 77 ग्राम पंचायतों के लिए 55.31 लाख रूपये तथा अनुसूचित क्षेत्र विकासखण्ड डौण्डी के 62 ग्राम पंचायतों के लिए पृथक से 43.64 लाख रूपये खातें में हस्तांतरित किया गया है।



Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...