सुकमा (वीएनएस)। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत संचालित आवास प्लस 2.0 सर्वे को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतों में गुरुवार को ग्राम सभाओं का सफल आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में सर्वे के दौरान चिन्हित पात्र एवं आवासविहीन परिवारों की सूची का सार्वजनिक वाचन कर ग्राम सभा के माध्यम से उसका अंतिम अनुमोदन किया गया। इस व्यापक प्रक्रिया के तहत जिलेभर में 33 हजार 624 परिवारों के सत्यापन का कार्य संपादित हुआ, जो प्रशासन की योजनाओं के प्रति गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ग्राम सभाओं में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। जिला प्रशासन द्वारा अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ग्रामीणों को सूची का अवलोकन करने, सुझाव देने तथा आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया गया, जिससे वास्तविक और पात्र आवासविहीन परिवारों की निष्पक्ष पहचान सुनिश्चित हो सकी। यह पहल प्रशासन द्वारा जनभागीदारी आधारित सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप निर्धारित तिथि पर सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, सचिवों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत रामाराम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क एवं कैशलेस उपचार का लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन ने सभी सहभागी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की है।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...
पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...