विधायक ने विभिन गांवों में 19 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Posted On:- 2026-06-25




01 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

कोंडागांव (वीएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, सामुदायिक भवन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अपने नेतृत्व के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार तीन कार्यकाल तक देश का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री  मोदी ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश में आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक और जनहितकारी कार्य हुए हैं।

विधायक सुश्री उसेण्डी ने ग्राम चिखलपुटी, ग्राम कुकाड़गारपाल, ग्राम बड़ेकनेरा, ग्राम बड़ेबेन्दरी और ग्राम छोटे भिरावण्ड के ग्रामवासियों को कुल लागत राशि 166.72 लाख रूपए के 19 विकास कार्यों की सौगात की। ग्राम पंचायत चिखलपुटी में कुल 40.73 लाख रुपये की लागत से चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें पुलिस लाइन के पास 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, उत्तम जैन के घर से गायत्री परिवार मंदिर तक 4 लाख रुपये की लागत से द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण, दंतेश्वरी अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से पवन तिवारी के घर तक 7.50 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण तथा प्राथमिक शाला चिखलपुटी में 19.23 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत कुकाड़गारपाल में 28.23 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन किया, इनमें मुख्य मार्ग से नयापारा मार्ग तक 9 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण तथा स्कूलपारा स्थित माध्यमिक शाला के नवीन भवन निर्माण हेतु 19.23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में कुल 46.79 लाख रुपये की लागत से आठ विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें बाजार स्थल के पास 2.50 लाख रुपये से बाउंड्रीवाल निर्माण, बाजारपारा चौक गुड़ी के पास 5 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण, प्लाटपारा में 1 लाख रुपये से शेड निर्माण, कदमपारा में रोहित भोयर के घर के पास 3 लाख रुपये से शेड निर्माण, डोंगरीगुड़ा प्राथमिक शाला के नवीन भवन हेतु 18.79 लाख रुपये, शिवनाभाटा डेम में 3 लाख रुपये से स्नानघाट निर्माण, गौशाला मार्ग में 8.50 लाख रुपये से सीसी सड़क निर्माण तथा राजापारा में सामुदायिक भवन के पास 5 लाख रुपये से रंगमंच निर्माण कार्य शामिल हैं।

साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बड़ेबेंदरी में 21.14 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 5 लाख रुपये की लागत से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र तथा 16.14 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक शाला काड़कीपारा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत छोटेभिरावंड में कुल 29.83 लाख रुपये की लागत से तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें पंचायत भवन के सामने 5.81 लाख रुपये से शेड निर्माण, 19.23 लाख रुपये से नवीन उच्च प्राथमिक शाला भवन निर्माण तथा 4.79 लाख रुपये से मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय शेड निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जनपद उपाध्यक्ष  टोमेन्द्र ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती नीलाबती नाग,  संतोष पात्र,  जैनेन्द्र ठाकुर,  हितेन्द्र झा,  विक्रम सोरी,  दयाशंकर दीवान, श्रीमती राजेश्वरी सोढ़ी,  प्रकाश, चुरगिया,श्रीमती धनमती नेताम, श्रीमती प्रेमबती कोर्राम,  सुरेराम मांझी,  विजय सोढ़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



Related News
thumb

धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, कोदो, रागी की खेती पर मिलेगी प्रति ए...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 15 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2026 में दलहन -ति...


thumb

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 30 जून तक ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट कर...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

दिव्यांग चन्द्रशेखर को मिला घरौंदा पुर्नवास केन्द्र में आश्रय

जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सरोना निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग चंद्रशेखर जो 90 प्रतिशत मानसिक दिव्यांग है, उनके लिये आवास सदन हेतु कलेक्टर निल...


thumb

जीवन रक्षा पदक के लिए नामांकन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जीवन रक्षा पदक सिरीज अंतर्गत 2026 के लिए सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक पुरस्कार ...


thumb

लिखित/कौशल परीक्षा उपरांत संवर्गवार चयन सूची जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आ...