उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सरोना निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग चंद्रशेखर जो 90 प्रतिशत मानसिक दिव्यांग है, उनके लिये आवास सदन हेतु कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की गई।
कलेक्टर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग चन्द्रशेखर को घरौंदा पुनर्वास केंद्र बिलासपुर में प्रवेश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रशेखर के माता का निधन हो गया है और पिता बाहर काम पर जाते हैं, उसे भोजन, पानी एवं दैनिक जीवन निर्वहन में कठिनाई हो रही है। इस समस्या के निराकरण हेतु समाज कल्याण विभाग कांकेर द्वारा बालोद एवं बिलासपुर घरौंदा केन्द्र में सीट की उपलब्धता की जानकारी ली गई। तत्पश्चात् उन्हें संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग बिलासपुर, जिला पुलिस विभाग कांकेर के सहयोग से घरौंदा पुर्नवास केन्द्र बिलासपुर में प्रवेश दिलाया गया। उक्त केन्द्र में उन्हें निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। दिव्यांग चन्द्रशेखर के पिता ईश्वर विश्वकर्मा ने पुत्र के पुर्नवास केन्द्र में प्रवेश एवं आवश्यक सुविधायें उपलब्ध होने से जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 15 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2026 में दलहन -ति...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जिले की विभिन...
छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जीवन रक्षा पदक सिरीज अंतर्गत 2026 के लिए सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक पुरस्कार ...
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आ...