लखनऊ(वीएनएस)।अयोध्या में राम मंदिर दान विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सबूत विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपे जाएं, और जांच में दोषी पाए गए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले आज उपदेश दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब राम मंदिर से जुड़े चंदे और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और कथित हेराफेरी को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि जिसके पास भी किसी भी तरह के सबूत है वह उन्हें विशेष जांच दल को सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा बताया है की जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
योगी ने यह भी कहा कि जांच में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। किसी भी सूरत पर उन्हें पक्ष बख्शा जाएगा। योगी ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार हम सभी को करना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई भी इस मामले में अनर्गल बयान न दे। विपक्ष पर निशान चाहते हुए योगी ने कहा कि जो लोग कभी राम भक्तों पर गोली चलाने का काम करते थे, आज वही उपदेश दे रहे हैं।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस वाराणसी द्वारा उन्हें भगवान परशुराम के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बी...
मंदिर के दान के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया; इन आरोपों में लगभग 7 करोड़ रुपये से लेकर उससे कहीं ज़्यादा की ऐसी रक...
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 1.5 मिलियन लाभार्थियों को ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की, जिसमें अब तक 70 लाख नौकरि...
13 जून को फ्रांस पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नीस (Nice) शहर का दौरा किया और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुलाकात की
शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांकेर जिले के दूरस...