राफेल, एआई और स्पेस डील... पीएम मोदी के सुपरहिट फ्रांस दौरे से भारत की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत

Posted On:- 2026-06-19




नई दिल्ली(वीएनएस)।13 जून को फ्रांस पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नीस (Nice) शहर का दौरा किया और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापक स्तर पर बातचीत हुई, जिसमें फ्रांस की जानी-मानी डिफेंस कंपनी डसॉल्ट एविएशन से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की भारत की योजना भी शामिल थी।

प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई आपका नीस, एवियन और पेरिस में स्वागत करके। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे। मुझे उम्मीद है कि यह सही था।  फ्रांस आपसे प्यार करता है...आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा खत्म होने पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राजनयिक प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में विदाई संदेश जारी किया है।  मोदी का फ्रांस दौरा 13 जून को शुरू हुआ, जब उन्होंने नीस का दौरा किया, मैक्रों के साथ 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की। स्लोवाकिया की दो दिन की यात्रा के बाद, भारतीय नेता 16 और 17 जून को G7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन-लेस-बैन्स लौटे, जहाँ उन्होंने 16 महीनों में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। मोदी ने पेरिस में अपनी यात्रा पूरी कर वतन वापसी कर ली है। लेकिन मोदी की फ्रांस यात्रा से भारत को क्या हासिल हुआ? आइए, इस यात्रा के अहम नतीजों को समझते हैं।

डिफेंस, ट्रेड और AI... भारत-फ्रांस संबंधों में आई और भी नज़दीकी

13 जून को फ्रांस पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नीस (Nice) शहर का दौरा किया और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापक स्तर पर बातचीत हुई, जिसमें फ्रांस की जानी-मानी डिफेंस कंपनी डसॉल्ट एविएशन से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की भारत की योजना भी शामिल थी। इस बातचीत के बाद, दोनों नेता भारत-फ्रांस संबंधों को एक 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर ले जाने के लिए सहमत हुए। इसके साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक कॉम्पिटिशन और सैन्य गतिविधियों के बीच ऑर्बिट (कक्षा) में होने वाली एक्टिविटीज़ को ट्रैक करने, महत्वपूर्ण सैटेलाइट इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा करने और स्पेस सिक्योरिटी पर आपसी तालमेल को और मजबूत करने के लिए 'स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस' में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।

नए लक्ष्य तय किए

भारत और फ्रांस के बीच लगातार बढ़ रहे द्विपक्षीय व्यापार पर संतोष जताते हुए अगले पांच सालों में इसे दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल मैकेनिज्म स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द लागू करने का आह्वान किया। साथ ही महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को अधिक मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

एआई से स्पेस तक, भविष्य की तस्वीर साफ

पीएम ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, क्वांटम कप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मटीरियल्स को भविष्य को आकार देने वाली प्रमुख तकनीकों के रूप मे रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता का अगला अध्याय इन्हीं तकनीकी क्षेत्रों से लिखा जाएगा। हर तकनीकी क्रांति अपने साथ नई जिम्मेदारियां लेकर आती है।

स्पेस सेक्टर में बढ़ेगी भागीदारी

ह्यूमन स्पेसफ्लाइट और स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के बीच साझेदारी बढ़ाने के तरीकों पर बात की। नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों ने कहा कि भारत का शांति अधिनियम सहयोग के नए अवसर पैदा करता है, जिनमें छोटे और उन्नत मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर साझेदारी भी शामिल है।



Related News
thumb

राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाने पर बवाल,बीजेपी ने क...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस वाराणसी द्वारा उन्हें भगवान परशुराम के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बी...


thumb

राममंदिर दान विवाद: सीएम योगी की दो टूक, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

अयोध्या में राम मंदिर दान विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सबूत विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपे जाएं, और जांच में ...


thumb

राम मंदिर का पूरा मैनेजमेंट सिस्टम बदलना होगा, नृपेंद्र मिश्र ने ब...

मंदिर के दान के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया; इन आरोपों में लगभग 7 करोड़ रुपये से लेकर उससे कहीं ज़्यादा की ऐसी रक...


thumb

पीएम मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 1.5 मिलियन लाभार्थियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 1.5 मिलियन लाभार्थियों को ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की, जिसमें अब तक 70 लाख नौकरि...


thumb

कोयलीबेड़ा की बैठक में दूरस्थ विद्यालयों के लिए तय हुई नई रणनीति

शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांकेर जिले के दूरस...