ट्रंप ने कहा-मेलोनी मेरे साथ फोटो खिचाने को बेताब थी,, तरस आ गया...मेलोनी ने दिया टका सा जवाब

Posted On:- 2026-06-19




न्यूयार्क।ट्रंप और मेलोनी की मुलाक़ात फ्रांस के एवियन में 15 से 17 जून तक हुई G7 समिट में हुई। ईरान में युद्ध को लेकर इस साल पैदा हुए तनाव के बाद, दक्षिणपंथी विचारधारा वाले इन दोनों नेताओं ने अपने पहले से बिगड़े हुए रिश्तों को फिर से ठीक कर लिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में हुए G7 शिखर सम्मेलन का एक किस्सा साझा करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए उनसे मिन्नतें की थीं। मेलोनी ने ट्रंप के इस दावे को तुरंत खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत करार दिया है। दरअसल, एक इतालवी मीडिया आउटलेट को दिए विशेष फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की बहुत गुजारिश की थी, और उन्होंने सिर्फ इसलिए हामी भरी क्योंकि उन्हें मेलोनी पर तरस आ गया था। ट्रंप के इस बयान ने दोनों वैश्विक नेताओं के आपसी रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

ट्रंप और मेलोनी की मुलाक़ात फ्रांस के एवियन में 15 से 17 जून तक हुई G7 समिट में हुई। ईरान में युद्ध को लेकर इस साल पैदा हुए तनाव के बाद, दक्षिणपंथी विचारधारा वाले इन दोनों नेताओं ने अपने पहले से बिगड़े हुए रिश्तों को फिर से ठीक कर लिया था। इटली के La7 टीवी चैनल को दिए एक छोटे से इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि शायद वह खुश है कि मैंने उससे बात की। मुझे उससे बात करने की ज़रूरत नहीं थी। उसने मुझसे अपने साथ फ़ोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की। वह मेरे साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थी। मैं फ़ोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उस पर तरस आ गया। 

मेलोनी ने ट्रंप के दावे का जवाब दिया

मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के दावों को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया और कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ही सहयोगियों के बारे में अपमानजनक बातें कही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं, मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं; आखिर, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है।



Related News
thumb

ट्रंप के अप्रत्याशित स्वभाव का पाक ने अब चखा कड़वा सबक, सीधे ईरान-य...

अब अमेरिका के अस्थिर स्वभाव वाले राष्ट्रपति के साथ काम करने के खतरों का एहसास हो गया है, क्योंकि पाकिस्तान और उसके समर्थक तब मझधार में रह गए जब डोन...


thumb

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टली

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ तकनीकी बातचीत के लिए स्वीट्जरलैंड जाने वाले थे। फिलहाल इस योजना को टाल दिया गया है। हालांकि व्हाइट हा...


thumb

भारत के बिमल पटेल न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल लॉ ऑफ सी ट्रिब्यूनल के जज...

भारत के बिमल पटेल को इंटरनेशनल लॉ ऑफ सी ट्रिब्यूनल (अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण) का न्यायाधीश निर्वाचित किया गया है। उनके चुनाव के बाद ...


thumb

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर

ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्...


thumb

पीएम मोदी की यूएई, यूके, कनाडा, जापान, इजिप्ट, कोरिया, इटली, जर्मनी...

प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय मुलाकातों का जिक्र करें तो आपको बता दें कि उनकी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ...