बेमेतरा (वीएनएस)। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का प्रयोग कर सकारात्मक अनुभव प्राप्त किया है।
रघुनंदन ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने फसल में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग किया। इसके परिणामस्वरूप फसल की वृद्धि बेहतर हुई, पौधों में हरियाली बनी रही तथा पोषक तत्वों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ। साथ ही पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में उर्वरक प्रबंधन अधिक सुविधाजनक बना।
उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत को नियंत्रित करने में सहायता मिली तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। उन्होंने अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक सलाह के अनुसार आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।
रघुनंदन का कहना है कि नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो रहे हैं। उनके सकारात्मक अनुभव क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। ’’आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।’’
जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम प...
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के नियमों पर सरकार पारदर्शिता के लिए हितग्राही का अंगूठा लगाना अनिवार्य किया है। अब सभी पात्र हितग्र...
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने उप जेल सारंगढ़ के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लोक शांति के लिए जेल परिसर और उसकी बाहर सीमा से चारों ओर ...