जनपद सीईओ ने की योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-06-10




महासमुंद (वीएनएस)। जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. मंडावी द्वारा ग्राम पंचायत झलप क्लस्टर अंतर्गत पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत नियोजित श्रमिकों की स्थिति, प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति तथा श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर शीघ्र पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, मैदानी भ्रमण बढ़ाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी वरदानः छबीला यालम को मिला सम्मानज...

जिला बीजापुर के भोपालपटनम परियोजना अंतर्गत ग्राम मेट्टुपल्ली की बेटी छबीला यालम के जीवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने नई उम्मीद और आत्मविश्व...


thumb

खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक-बीज का पर्याप्त भंडार, किसानों को ...

कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले की सहकारी समितियों में उन्नत प्रमाणित बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।...


thumb

नदी पार कर नुगुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, ग्रामीणों से सीधा संवाद

जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखंड के नुगुर गांव (हुर्रगुवाली पंचायत) में कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव तथा मुख्य का...


thumb

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से किसान प्रकाश को मिला आर्थिक सहारा

राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ऐसी ही एक योजना भूमिहीन कृषि मजदू...


thumb

सुशासन तिहार 2026 के अंतिम दिन दो क्लस्टर शिविरों का आयोजन, सैकड़ों...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में 01 मई से 10 जून तक जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान एवं समाधा...


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनांक 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का शुभारंभ किए जाने के पश्चात जिले ...